फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

363 करोड़ की जिला योजना को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के विकास के लिए 363 करोड़ 60 हजार की जिला योजना को मंजूरी मिल गई है। इस बार रोजगार कार्यक्रमों के लिए सबसे ज्यादा 115 करोड़ की धनराशि की व्यवस्था की गई है। गुरुवार को जिला योजना समिति की बैठक में अध्यक्षता कर रहे प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि जिला योजना को प्रभावी बनाने के लिए बेरोजगारी दूर करने, गरीबी उन्मूलन, आर्थिक अवस्थापना सुविधाओं और सामाजिक समरूपता से जुड़े कार्यों पर पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन

जिला योजना समिति की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में सूबे के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि स्वीकृत जिला योजना में 152 करोड़ 84 लाख 59 हजार पूंजीगत मद के परिसंपत्तियों के सृजन के लिए और 20 करोड़ 73 लाख 54 हजार स्पेशल कंपोनेंट की धनराशि शामिल है। 171 करोड़ 86 लाख 88 हजार रुपये केंद्र पुरोनिधानित योजनाओं के लिए धनराशि प्रस्तावित का गई है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष की नामौजूदगी को लेकर चर्चाएं रही। डीएम अनुज कुमार झा ने स्वीकृत धनराशि के विभागवार फॉट की जानकारी दी।
बताया कि कृषि विभाग के लिये 28 लाख रूपये, गन्ना विकास विभाग के लिए 28 लाख 65 हजार, लघु एवं सीमांत कृषक कार्यक्रम के लिए पांच करोड़ 36 लाख 25 हजार, पशुपालन विभाग के लिए चार करोड़ 78 लाख 29 हजार, दुग्ध विकास के लिए दो करोड़ 33 लाख 90 हजार, वन विभाग के लिए 20 करोड़ 68 लाख 48 हजार, रोजगार कार्यक्रम के लिए 115 करोड़ 51 लाख 66 हजार, ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम के लिए 36 लाख 82 हजार, सहकारिता एक करोड़ 20 लाख, पंचायतीराज पांच करोड़ 32 लाख छह हजार, निजी लघु सिंचाई एक करोड़ 27 लाख 40 हजार, सामुदायिक विकास ग्राम्य विकास दो करोड़ 26 लाख 17 हजार, राजकीय लघु सिंचाई पांच करोड़ 38 लाख 83 हजार, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत एक करोड़ 17 लाख 81 हजार, खादी एवं ग्राम उद्योग 40 लाख, सड़क एवं पुल 25 करोड़, पर्यटन दो करोड़ 20 लाख, प्राथमिक शिक्षा 41 करोड़ 70 लाख 56 हजार, माध्यमिक शिक्षा एक करोड़ 85 लाख, प्राविधिक शिक्षा 9 करोड़ 23 लाख 37 हजार, प्रादेशिक विकास दल 52 लाख 60 हजार स्वीकृत की गईं।
विज्ञापन

वहीं एलोपैथी चार करोड़ 7 लाख 80 हजार, अस्पतालों एवं औषधालयों में विशिष्ट सुविधाएं 61 लाख 67 हजार, परिवार कल्याण 97 लाख 97 हजार, होम्योपैथिक पद्धति 85 लाख 77 हजार, आयुर्वेद एक करोड़ 56 लाख 55 हजार, यूनानी 40 लाख, ग्रामीण स्वच्छता 28 करोड़ 28 लाख 52 हजार, पूल्ड आवास 1 करोड़ 15 लाख, ग्रामीण आवास 29 करोड़ 40 लाख, नगर विकास 89 लाख 97 हजार, अनु.जाति कल्याण दो करोड़ 50 लाख, पिछड़ा जाति कल्याण तीन करोड़ 54 लाख, अल्पसंख्यक कल्याण 28 लाख, समाज कल्याण सामान्य जाति दो करोड़ पांच लाख, शिल्पकार प्रशिक्षण तीन करोड़, समाज कल्याण नौ करोड़ 23 लाख, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आठ करोड़ 58 लाख 18 हजार, महिला कल्याण 19 करोड़ 2 लाख 72 हजार रूपये की योजनाएं स्वीकृत की गई।
बैठक में विधायक गण वेद प्रकाश गुप्ता, गोरखनाथ बाबा, रामचंदर यादव, इंद्र प्रताप तिवारी, शोभा सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा, सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव, सदस्य विधान परिषद जगजीवन प्रसाद, सदस्य विधान परिषद महंत मनमोहनलाल, सदस्य विधान परिषद ओमप्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, सीडीओ अभिषेक आनंद, डीएफओ डॉ. रवि कुमार सिंह, सीएमओ डा. हरिओम श्रीवास्तव, डीडीओ हवलदार सिंह, पीडी डीआरडीए कमलेश सोनी, बीएसए अमिता सिंह, सदस्य विधान परिषद प्रतिनिधि चंदेश्वर पांडेय, सदस्य जिला योजना समिति अवधेश पांडेय, पार्षद सदस्य कमलेश कुमार सोलंकी, आशीष वैश्य, अभय सिंह, साहबलाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें