फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज हत्याकांड में 25 हजार रुपए का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पुुलिस टीम ने कोतवाली के मनोज शुक्ला हत्याकांड में वांछित एवं 25 हजार रुपये के इनामी अमन सिंह को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया है कि प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली नीतीश कुमार एवं सर्विलांस सेल प्रभारी अभिषेक सिंह की संयुक्त टीम के सहयोग से अमन निवासी महताब बाग को अग्रसेन तिराहे के पास से सुबह छह बजे दबोचा है।
विज्ञापन

दावा है कि आरोपी ने मनोज हत्याकांड में अपने जुर्म का होना स्वीकार किया है। वहीं, अयोध्या के बहुचर्चित मनोज हत्याकांड में फरार आरोपी अनीस ने गुरुवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम श्रद्धा तिवारी ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। बीते महीने शहर के मनोज शुक्ला का अपहरण करके उनकी हत्या कर दी गई थी। इसकी रिपोर्ट आशीष समेत अन्य लोगों के खिलाफ दिखाई गई थी। गुरुवार को इसके एक आरोपी अनीस ने भी आत्मसमर्पण कर के जेल की राह पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें