फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मक्का आपूर्ति के नाम पर कंपनी से 36.14 लाख ऐंठे

Sat, 24 May 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मक्का आपूर्ति के नाम पर कंपनी से 36.14 लाख ऐंठे
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना थाने में मक्का आपूर्ति के नाम पर 36.14 लाख की ठगी का केस दर्ज हुआ है। चेन्नई की एलबी एथेनॉल प्रा. लि. के कर्मचारी नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी रघु आर नायर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


रघु को जुलाई 2024 में मंजूनाथ और सिद्धालिंगेश उप्पिन ने श्याम सिंह से मिलवाया था, जिसने खुद को शयदेना फूड्स इंडिया का मालिक बताया। कंपनी ने श्याम को 2600 टन मक्का सप्लाई के लिए 36.14 लाख रुपये दिए, पर गोदाम पर सिर्फ 100 टन मक्का मिला था।

जांच में सामने आया कि रेलवे में कोई बुकिंग नहीं की गई थी। जब उन्होंने श्याम से रकम वापस मांगी तो वह धमकाने लगा। ऐसे में रघु ने एडीसीपी से श्याम, मंजूनाथ व सिद्धालिंगेश उप्पिन की शिकायत की। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें