फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण ने ली 36 की जान, 5913 नए मामले, इस साल एक दिन में मौतों का नया रिकॉर्ड, 2176 मरीज हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
36 Died, 5913 new Corona cases in Lucknow
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में कोरोना से होने वाली मौतों पर लगाम नहीं लग पा रही है। शनिवार को 36 लोगों की वायरस ने जान ले ली। इस साल में एक दिन में मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। इसके साथ ही 5913 नए मामले भी मिले। इनमें मुख्यमंत्री कार्यालय समेत विभिन्न इलाकों के लोग शामिल रहे। राजधानी में शनिवार को संक्रमण ने नया रिकॉर्ड नहीं बनाया, लेकिन नए मामलों में खास कमी भी नहीं आई। शुक्रवार को 6598 मरीज मिले थे।
विज्ञापन

एलडीए के अभियंता व लिपिक की मौत
संक्रमण से एलडीए के सहायक अभियंता राजेश राय और लिपिक संतोष गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, बुखार से पीड़ित नगर निगम की कर्मचारी छाया बाजपेयी की भी जान चली गई। केजीएमयू में भर्ती होने से पहले उसने दम तोड़ दिया।
भर्ती के इंतजार में लेक्चर की मौत
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने संक्रमित महिला लेक्चरर शहनाज की जान ले ली। घरवालों ने कमांड सेंटर पर कॉल किया। वहां से मदद न मिलने पर सीएमओ को कॉल किया। उन्होंने कमांड सेंटर पर डॉ. नवनीत का नंबर भेजा। डॉक्टर दो दिन तक टरकाते रहे। मरीज की इलाज न मिलने से मौत हो गयी।
विज्ञापन

45 हजार के करीब सक्रिय केस
कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 44,485 हो चुकी है। माना जा रहा है कि अगले दो दिन में यह संख्या 50 हजार के पार हो जाएगी। वहीं, बीते 24 घंटे में डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 2176 रही। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मरीजों ने वायरस को हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें