फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आग से 13 किसानों की 36 बीघा फसल राख

Fri, 25 Apr 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आग से 13 किसानों की 36 बीघा फसल राख
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। कठवारा और विजयपुर गांव में बृहस्पतिवार को 13 किसानों की 36 बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने पांच घंटे में लपटों पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

कठवारा गांव के तराई क्षेत्र के खेतों में दोपहर एक बजे संदिग्ध हालात में किसान सुनील सिंह के गेहूं के खेत में आग लग गई। लपटों ने 11 और किसानों की फसलों को चपेट में ले लिया। लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पा लिया। घटना में भानुप्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, गिरजा शंकर सिंह, बेनी माधव सिंह, रंजीत सिंह, देवदमन सिंह, श्याम विलास सिंह, गोकुल, अनिल, सुनील व दो अन्य किसानों की 35 बीघा फसल राख हो गई।

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से एक बीघा फसल राख

विजयपुर गांव में सरकारी नलकूप के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से किसान राम आसरे की फसल जल गई। वहीं, मलाक गांव के पास झाड़ियों में लगी आग से किसान परदेशी यादव की दो भैंसे झुलस गईं। आग पर शाम छह बजे तक काबू पाया जा सका। एसडीएम बीकेटी सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को राजस्व टीम नुकसान का आकलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें