फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में अभी तीन करोड़ 62 लाख पात्र लोगों का मतदाता बनना बाकी, एक करोड़ मतदाता बढ़ाने का रखा गया लक्ष्य

Thu, 08 Jan 2026 09:53 AM IST
ishwar ashish अजित बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में 16.17 करोड़ लोग 18 वर्ष या इससे ज्यादा उम्र के हैं। एसआईआर के बाद जारी की गई कच्ची मतदाता सूची में 12.55 नाम ही शामिल हैं। चुनाव आयोग अगले एक महीने एक करोड़ नए मतदाताओं को लिस्ट में शामिल करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में करीब 3.62 करोड़ लोग अभी मतदाता बनने से रह गए हैं। ये पात्र लोग मतदाता सूची से बाहर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जनसंख्या संबंधी रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग इस नतीजे पर पहुंचा है। इसके चलते चुनाव आयोग ने यूपी में एक माह के भीतर एक करोड़ नए मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से सहयोग भी मांगा है।

विज्ञापन


केंद्रीय विभाग की जनसंख्या के अनुमान पर जारी एक उच्चस्तरीय रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2026 में यूपी में 18 वर्ष या उससे अधिक के 16 करोड़ 16 लाख 85 हजार लोग होंगे। यानी, ये लोग मतदाता बनने के योग्य हैं। यह रिपोर्ट केंद्रीय विभाग ने वर्ष 2020 में जारी की थी। इस रिपोर्ट को आधार बनाने हुए चुनाव आयोग अपनी रणनीति तय कर रहा है। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत 6 जनवरी को जारी कच्ची मतदाता सूची में 12.55 करोड़ मतदाता शामिल हैं। यह आंकड़ा केंद्रीय विभाग की 18 वर्ष व उससे ऊपर की जनसंख्या रिपोर्ट के आंकड़ों से 3.62 करोड़ कम है।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में टल सकते हैं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, आरक्षण की वजह से आ सकती है ये बाधा; जानिए डिटेल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में गलन और ठिठुरन चरम पर, अयोध्या और आजमगढ़ सबसे ठंडे जिले; आज 32 जिलों के लिए अलर्ट जारी
विज्ञापन


मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरें
चुनाव आयोग ने कच्ची मतदाता सूची में शामिल न हो सके पात्र नागरिकों से मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरने की अपील की है। 6 फरवरी तक फॉर्म भरने पर नाम 6 मार्च की फाइनल मतदाता सूची में शामिल हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का कहना है कि हम अगले एक माह में एक करोड़ नए मतदाता (फॉर्म-6 भरने) शामिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों से भी बात की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें