लखनऊ। जवाहर नवोदय विद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए परीक्षा 18 जनवरी को होगी। इससे जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रवेश पत्र सीबीएसई की बेवसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जारी कर दिए गए हैं। इस बार 3593 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षार्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट साफ होना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:30 बजे प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा होगी। इससे पहले 16 जनवरी को नवोदय विद्यालय में बैठक कर परीक्षा के आयोजन पर चर्चा होगी।
केंद्रों की सूची वेबवाइट पर अपलोड
राजधानी के हर ब्लॉक में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सेंटरों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। नवोदय विद्यालय की प्राचार्या साधना शुक्ला ने बताया कि प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड हैं। यदि किसी के प्रवेश पत्र में कोई त्रुटि है तो उसमें अभी संशोधन किया जा सकता है।
इन नौ केंद्रों पर होगी परीक्षा
- बक्शी का तालाब इंटर कॉलेज, बीकेटी
- राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज
- राम पाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज
- बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज
- राजकीय जुबली इंटर कॉलेज
- महात्मा गांधी इंटर कॉलेज
- वीरांगना उदादेवी गर्ल्स इंटर कॉलेज
- काशीश्वर इंटर कॉलेज
- उत्तर प्रदेश राजकीय सैनिक इंटर कॉलेज
- लाला राम स्वरूप शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज बंथरा