फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: यूपी में एक दिन में सर्वाधिक कोरोना मरीज मिलने का रिकॉर्ड टूटा, लखनऊ में 312 नए पॉजिटिव मिले

Mon, 27 Jul 2020 06:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक कोरोना मरीजों के मिलने का रिकॉर्ड टूट गया। सोमवार को प्रदेश में 3578 नए कोरोना के मामले पाए गए। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 26204 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण प्रदेश में 31 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि एक दिन पहले ही रविवार को यूपी में 3260 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन नए मामलों ने एक दिन पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि प्रदेश में पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए मरीजों की संख्या 42,833 हो गई है जबकि अब तक 1456 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में रविवार को अब तक सर्वाधिक 106962 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक किसी भी प्रदेश में एक दिन में इतने टेस्ट नहीं किए गए हैं।

इसके अलावा, लखनऊ में सोमवार को 312 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं जबकि छह लोगों की मौत हुई है। बता दें कि राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण का अब रिकॉर्ड बन रहा है। रविवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 449 लोग संक्रमित हुए वहीं रिकॉर्ड 11 लोगों की जान चली गई। लखनऊ में इसके पहले शनिवार को 429 मरीज मिले थे।
विज्ञापन


लखनऊ के कई इलाकों में एक ही परिवार के सभी सदस्य संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीजों की संख्या में वृद्घि की वजह जांच में आई तेजी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें