फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15 से आलमबाग शिफ्ट होंगी चारबाग की 350 बसें

विज्ञापन
चारबाग बस अड्डे के निर्माण कार्य के कारण लगा जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग बस स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने की कवायद तेज हो गई है। बस अड्डे के पुनर्विकास कार्य के चलते यहां से संचालित होने वाली 350 बसों को 15 जनवरी से आलमबाग टर्मिनल पर शिफ्ट किया जाएगा। इस कदम से चारबाग क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम से स्थानीय लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अपग्रेडेशन प्लान के तहत चारबाग बस स्टेशन को 6,784 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से यहां पीपीपी मॉडल पर छह मंजिला आधुनिक बिल्डिंग बनेगी, जिसका नक्शा और डिजाइन पहले ही पास हो चुका है। निर्माण के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कार्यदायी संस्था ने परिसर का विस्तार करते हुए एक गेट बंद कर दिया है।

नए बस स्टेशन पर यात्रियों को हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इनमें वीआईपी लाउंज और वेटिंग एरिया, कैफेटेरिया और फूड कोर्ट, शॉपिंग मॉल, एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा शामिल है।
विज्ञापन


चारबाग स्टेशन से रोजाना करीब 25 हजार यात्री सफर करते हैं। यहां से मुख्य रूप से कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, गोरखपुर, अयोध्या, फतेहपुर, उन्नाव, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर के लिए बसें चलती हैं। 15 जनवरी के बाद इन सभी रूटों की बसें आलमबाग से संचालित होंगी।
Iचारबाग बस अड्डे को विकसित करने के लिए 15 जनवरी से बसों की शिफ्टिंग शुरू होगी। संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था आलमबाग टर्मिनल से की गई है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।I

I-आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ परिक्षेत्रI

चारबाग बस अड्डे के निर्माण कार्य के कारण लगा जाम।

चारबाग बस अड्डे के निर्माण कार्य के कारण लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें