लखनऊ। राजधानी में शीतलहर व घने कोहरे के साथ मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए एक से आठवीं तक की कक्षाएं अब 10 जनवरी तक बंद रहेंगी। 9 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जा सकती हैं। जिलाधिकारी विशाख जी ने बृहस्पतिवार को यह आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश राजकीय, एडेड के साथ सभी बोर्ड के निजी विद्यालयों पर लागू होगा। बीएसए और डीआईओएस आदेश का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी के आदेश की कॉपी वेबसाइट https://lucknow.nic.in पर भी अपलोड की गई है। याद दिला दें कि शहर में परिषदीय विद्यालयों में पहले से ही 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित है।