यूपी में विकास को कागज से जमीन पर उतारने और कानून व्यवस्था को मजबूत व जवाबदेह बनाने की मुहिम के तहत तबादलों का दौर जारी है।
विज्ञापन
पिछले करीब एक महीने में 150 से भी ज्यादा अफसरों को इधर-उधर कर चुकी यूपी सरकार ने गुरुवार को फिर से 35 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया।
यूपी सरकार की ओर से जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं, तो कई अफसरों को सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंप दी है।
इनमें लखनऊ मेट्रो के पदेन प्रबंध निदेशक और आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के सचिव राजीव अग्रवाल को अखिलेश ने गृह विभाग के सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
इन अफसरों को मिली नई चुनौती
प्रमुख सचिव, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन, संस्थागत वित्त तथा उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग संजीव दुबे अब संस्थागत वित्त तथा उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग के प्रमुख सचिव का काम नहीं देखेंगे।
प्रतीक्षारत कामिनी चौहान रतन को वित्त विभाग में सचिव के तौर पर नई तैनीती दी गई है। इसी तरह, प्रतीक्षारत रेणुका कुमार को प्रमुख सचिव, महिला कल्याण एवं महानिदेशक, राज्य पोषण मिशन बनाया गया है।
प्रतीक्षारत जीतेंद्र कुमार को भी अब हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग में प्रमुख सचिव के तौर पर तैनाती मिल गई है।
बाकी नाम बाईं ओर तस्वीर में देखिए।
बुधवार को बदले 29 डिप्टी एसपी
गुरुवार को हुए कुछ अन्य तबादलों की लिस्ट फोटो में देखिए।
इसके इतर, बुधवार को पुलिस विभाग में एक फेरबदल के तहत 29 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। जिनकी लिस्ट बुधवार देर रात जारी की गई। इनके स्थानांतरण की सूची बुधवार देर रात जारी की गई। इस सूची में दो डिप्टी एसपी के पूर्व में हुए तबादलों को निरस्त किए जाने के आदेश भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में खराब कानून-व्यवस्था पर विपक्षी दल सरकार को घेर रहे हैं। इसलिए प्रदेश सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर संजीदा है।
वहीं प्रदेश में चल रहे विधानमंडल सत्र में भी विपक्षी दल कानून-व्यवस्था पर सत्तापक्ष से सवाल कर रहे हैं जिसका संतोषजनक जवाब अखिलेश सरकार नहीं दे सकी है।
यूपी में छठा बड़ा फेरबदल
गुरुवार को हुए तबादले (लिस्ट फोटो में) यूपी में हुए छठा बड़ा फेरबदल है। इसके पहले सरकार ने 11 और आईएएस का तबादला कर दिया था।
सरकार ने गाजियाबाद डीएम रंगाराव, स्वास्थ्य विभाग की डॉ.काजल समेत 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया।
गाजियाबाद डीएम रंगाराव बेदखल कर एपीसी ब्रांच में विशेष सचिव तैनात किए गए हैं और उनकी जगह विमल कुमार शर्मा ने ली है।
इनका भी हुआ ट्रांसफर
गुरुवार को हुए तबादले की लिस्ट फोटो में देखिए। इसके पहले नीतीश्वर कुमार को बेसिक शिक्षा से बेदखल कर दिया गया था। अभी इन्हें तैनाती नहीं दी गई है। उनकी जगह हीरा लाल गुप्ता को तैनाती दी गई है।
राधेमोहन वाराणसी के नए कमिश्नर बनाए गए हैं वहीं, डॉ. काजल को स्वास्थ्य विभाग से हटाकर वाराणसी के बिजली विभाग का नया एमडी बनाया गया है।
प्रभात मित्तल को देवीपाटन मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है वहीं, राजेश कुमार सिंह वीसी हापुड़ अथॉरिटी नियुक्त किए गए हैं।
गुरुवार को हुए तबादले की लिस्ट फोटो में देखिए। हालांकि, प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ जून को 66 आईएएस अधिकारियों और 42 कप्तानों का तबादला कर दिया।
28 जिलों के हटाए गए कलेक्टरों में से 16 को नई तैनाती नहीं मिली है। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण वीएन वर्ग को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) बनाया गया है।
प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास राहुल प्रसाद भटनागर को प्रमुख सचिव वित्त के पद पर भेजा गया है। वाराणसी के मंडलायुक्त कुमार कमलेश को लखनऊ का कमिश्नर बनाया गया है।