फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विरोध के बीच शहर में 2.25 करोड़ की 35 अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीए ने कसा बिना ले-आउट पास कराए निर्माण करने वालों पर शिकंजा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। आरडीए से बिना ले-आउट पास कराए प्लाॅटिंग करके भूखंडों को बेचने वालों पर शिकंजा कसा गया है। छह मामलों में ध्वस्तीकरण आदेश के बाद आरडीए की टीम ने बेहटाखुर्द के पास करीब 2.25 करोड़ के 30 से अधिक प्लाॅटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को बुलाने की चेतावनी के बाद लोग मौके से खिसक लिए।
विज्ञापन

रायबरेली विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता एम. अहमद ने बताया कि प्लाॅटिंग के लिए ले-आउट पास कराना अनिवार्य है। बिना ले आउट पास कराए प्लॉटिंग के करीब 20 मामले चल रहे हैं। इसमें छह मामलों में सचिव के स्तर से ध्वस्तीकरण के आदेश भी पारित किए गए हैं। आदेश के बाद बुधवार को आरडीए की टीम ने परशदेपुर रोड पोस्टमार्टम हाउस के पास बेहटाखुर्द में अजय कुमार अग्रवाल व रीता अग्रवाल के 2.35 करोड़ के प्लॉट ध्वस्त कराए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें