फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: मोहब्बत का ऐसा अंजाम कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, प्रेमी-प्रेमिका को पेड़ से बांधकर जड़े थप्पड़

Thu, 21 Sep 2023 11:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

लड़का और लड़की दोनों फोन पर बात कर रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। लड़का और लड़की पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका को पेड़ से बांधकर थप्पड़ों से जमकर पीटा गया। दोनों गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। बुधवार को पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। गांव पहुंचकर पुलिस ने प्रकरण की जांच की। पुलिस की जांच में पुष्टि हुई कि परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई की। लड़का-लड़की पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

सरेनी के कोहरू मजरे रालपुर गांव में एक किशोर और किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन से बात कर रहे थे। दोनों को बात करते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने देख लिया। इस पर खफा परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ में रस्सी से बांध दिया और खूब थप्पड़ जड़े। बुधवार को किसी ने पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें - यूपी: विधानसभा व विधान परिषद सचिवालय में भर्ती की होगी सीबीआई जांच, छह हफ्ते में रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: सीएमएस लखनऊ के कक्षा नौ के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हार्ट अटैक की आशंका, बिसरा सुरक्षित


वायरल वीडियो में किशोरी रोती हुई दिख रही है और छोड़ देने की बात कह रही है। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि वीडियो वायरल का पता चला है। थानेदार हरिकेश सिंह ने बताया कि लड़का और लड़की पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट की तहरीर दी है। केस दर्ज कराया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें