फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के 18 जवान समेत 35 पॉजिटिव, एक की मौत, इस इलाके में बढ़ा संक्रमण का दायरा

Mon, 22 Jun 2020 12:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
लखनऊ में रविवार को पीएसी के 18 जवानों सहित 35 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 8 महिला और 27 पुरुष हैं। वहीं, कोरोना की चपेट में आए राजाजीपुरम निवासी रेलकर्मी की रविवार दोपहर केजीएमयू में मौत हो गई। वह मधुमेह के साथ उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्या से पीड़ित थे।
विज्ञापन


परिजनों सहित कुछ रेलकर्मियों के सैंपल लिए गए हैं। उधर, शुक्रवार को फैजाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ने वाले विकास नगर निवासी मरीज की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। राजधानी में अब कुल मरीजों की संख्या 838 हो गई है। जबकि मूल निवासियों की संख्या 634 है।

राजधानी में रविवार को पॉजिटिव पाए गए मरीजों में सर्वाधिक 18 पीएसी के जवान है। इसी तरह केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी की नर्स और झलकारीबाई अस्पताल की नर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। केजीएमयू की नर्स पॉजिटिव आने के बाद देर रात 17 डॉक्टर और 21 कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार के संपर्क में आने वाले पांच लोगों के लिए सैंपल

प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके अलावा मलिहाबाद सीएचसी में आए एक व्यक्ति के लक्षण के आधार पर जांच कराई गई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संबंधित मरीज के तीन परिजनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी तरह राजाजीपुरम में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। यह दोनों शनिवार को संक्रमित मिले मरीज के संपर्क वाले हैं।

निजी अस्पताल में इलाज कराने गई जानकीपुरम निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आलमबाग में पहले से पॉजिटिव पाए गए परिवार के यहां काम करने वाले दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव गई है। इसी तरह इंदिरा नगर, विकास नगर, आशियाना, गोमती नगर विस्तार और विवेक खंड में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक महिला पत्रकार भी शामिल है। पत्रकार के संपर्क में आने वाले पांच लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

राजाजीपुरम में भी बढ़ा संक्रमण का दायरा  
राजाजीपुरम में शनिवार को दो लोगों के पॉजिटिव आने के बाद रविवार को भी दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को मृतक के परिजनों सहित अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने वाले लोगों की जांच कराएगा। 

185 के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को 185 लोगों के सैंपल लिए हैं। इसी तरह चैपटिया, अमन अपार्टमेंट, रुस्तम नगर, बेगमबाडी, कटरा मो. अली, तोप दरवाजा में अभियान चलाकर 1929 परिवारों का सर्वे किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें