फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 34 पीसीएस अधिकारी बनेंगे आईएएस, लिस्ट देखें यहां

Thu, 12 Apr 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
प्रदेश के 34 पीसीएस अधिकारी आईएएस बनेंगे। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए 2017 की रिक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार इन रिक्तियों का तीन गुना प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजेगी।
विज्ञापन


इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग की ओर से प्रोन्नति समिति की बैठक की तारीख तय की जाएगी। इस बार प्रोन्नति में पिछली बार आईएएस बनने से रह गए 1996 बैच के शेष पीसीएस अधिकारियों की प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है।

जिन पीसीएस अधिकारियों के  आईएएस बनने की संभावना है उनमें 1996 बैच की रेनू तिवारी, शेषमणि पांडेय, राकेश कुमार मिश्रा द्वितीय, राकेश कुमार प्रथम, अवनीश कुमार शर्मा, ममता यादव, राम नारायण सिंह यादव, राम नेवास, संतोष कुमार, राजेश कुमार त्यागी, मनोज कुमार, राधेश्याम, शेषनाथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम देखें यहां

- फोटो : amar ujala
इसके अलावा 1997 बैच के नीरज शुक्ला, उमेश मिश्रा, रविशंकर गुप्ता, राजेश कुमार राय, उमेश प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, हरि प्रताप शाही, देव कृष्ण तिवारी, प्रेम प्रकाश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अरुण प्रकाश, रणविजय यादव, राजाराम, राम सिंहासन प्रेम, चंद्रशेखर, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, मंगला प्रसाद सिंह, ब्रजपाल सिंह, राजेश कुमार पांडेय, दिनेश चंद्र और डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया की भी आईएएस में प्रोन्नति हो सकती है।

आईएएस में प्रोन्नति के लिए जारी रिक्तियों में से तीन पद पहले से भरे हैं। इनमें जितेंद्र बहादुर सिंह प्रथम, भीष्म लाल और उदयीराम के प्रोविजनल आईएएस के पद हैं। केदारनाथ सिंह भी प्रोविजनल आईएएस थे लेकिन उनका प्रकरण क्लीयर हो चुका है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें