गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन से यात्रा करने वालों की मुश्किलें मंगलवार से बढ़ने वाली हैं। दरअसल, चारबाग स्टेशन पर वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत के लिए 18 दिन का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण गोमती एक्सप्रेस सहित 33 ट्रेनें 12 जुलाई तक निरस्त रहेंगी। वहीं, कई ट्रेनों के मार्ग बदलकर व लखनऊ जंक्शन से रवाना की जाएंगी।
सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस (13119/20), गोमती एक्सप्रेस (12419/20), कानपुर-लखनऊ मेमू (64208/09), लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर (54251/52), लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर (54253/54), लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर (54255/56), लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर (54281/82), बाराबंकी-कानपुर मेमू (64235/36), लखनऊ-शाहजहांपुर मेमू (64221/22), सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर (54283/84), माल्दा-आनंद विहार एक्सप्रेस (14003/04), बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस (14307/08), हरिहर एक्सप्रेस (14523/24), प्रयाग-बरेली पैसेंजर (54377/78), प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर (54293/94), लखनऊ-झांसी पैसेंजर (51813/14) व लखनऊ-रहीमाबाद पैसेंजर(54201) रद्द रहेंगी।
ये ट्रेनें जंक्शन से चलेंगी
ब्लॉक लिए जाने तक 15715/16 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 14235/36 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 13307/08 गंगा-सतलज एक्सप्रेस व 14649/50 सरयू-यमुना एक्सप्रेस जंक्शन से चलेंगी। वहीं, 11123/24 ग्वालियर-बरौनी मेल व 15705/06 हमसफर एक्सप्रेस ऐशबाग व आलमनगर के रास्ते चलेगी। इसके अलावा 14673/74 शहीद एक्सप्रेस व 19269/70 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस बुढ़वल-सीतापुर होकर चलेंगी। 13257/58 राजेंद्रनगर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस कानपुर इलाहाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
इधर, जनता सहित तीन ट्रेनें 10 तक रद्द
वहीं, मुरादाबाद मंडल के बरेली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर तीन के ट्रैक की मरम्मत का काम भी मंगलवार से शुरू होगा, जो नौ जुलाई तक चलेगा। ऐसे में जनता एक्सप्रेस, दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस और आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 25 जून से 10 जुलाई तक निरस्त रहेंगी।