फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मिले 3249 नए कोरोना पॉजिटिव, मरीजों के ठीक होने की दर 88.95 प्रतिश हुई

Fri, 09 Oct 2020 07:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 3249 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि 4424 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इस यह लगातार 22वां दिन है, जब प्रदेश में एक्टिव केस में कमी आई है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव केस 41287 है। कुल 383086 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इस तरह मरीजों के ठीक होने के दर रिकवरी रेट प्रदेश में 88.95 प्रतिशत हो गया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 04 अगस्त को प्रदेश में 41287 एक्टिव मरीज थे। इसके बाद 17 सितंबर को यह संख्या अधिकतम 68235 पर पहुंच गई थी। प्रदेश में एक्टिव मरीज 41287 से 68265 तक पहुंचने में 44 दिन लगे थे। वहीं एक्टिव मरीज की कमी आने में अब 22 दिन लगे हैं। प्रदेश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट हमेशा पांच से नीचे रहा है। जनता के मदद से ही कोरोन संक्रमण को नियंत्रित रखने में मदद मिली है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक प्रदेश में 6293 मरीजों की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में 11549475 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को 173336 नमूनों की जांच की गई। इसमें पांच-पांच नमूनों के 3196 पूल की जांच की गई। जिसमें से 287 पूल पॉजिटिव पाए गए। इसी तरह दस-दस नमूनों के 587 पूल की जांच की गई। इसमें से 36 नमूने पॉजिटिव पाए गए। इस समय प्रदेश में 41287 एक्टिव मरीजों में से 19430 होम आइसोलेशन में हैं। इस तरह कुल 236086 मरीज अब तक होम आइसोलेशन का फायदा उठा चुके हैं। इनमें से 216656 ने अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। जबकि प्राइवेट अस्पताल में इस समय 3112 लोग इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी में संक्रमण का हाल
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ में 409, कानपुर में 114, प्रयागराज 158, गोरखपुर 128, गाजियाबाद 186, वाराणसी 126, नोएडा 178, मेरठ  153, बरेली 72, मुरादाबाद 91, अलीगढ़ 54, झांसी 80, सहारनपुर 44, बाराबंकी 38, अयोध्या 48, बलिया 34, आगरा 78, शाहजहांपुर 41, लखीमपुर खीरी 18, देवरिया 38, जौनपुर 22, मुजफ्फर नगर 34, कुशीनगर 32, महाराजगंज 25, आजमगढ़ 38, हरदोई 38, रामपुर 12, इटावा 42, मथुरा 41, गोंडा 22, गाजीपुर 27, बुलंदशहर 48, बस्ती 38, प्रतापगढ़ 28, सीतापुर 42, उन्नाव 24, पीलीभीत 05, सुल्तानपुर 40, फर्रुखाबाद 24, चंदौली 26, सिद्धार्थ नगर 32, बहराइच 33, बिजनौर 06, रायबरेली 56, सोनभद्र 28, अमरोहा 37, हापुड़ 24, बदायूं 16, मैनपुरी 09, फिरोजाबाद 07, संत कबीर नगर 19, ललितपुर 07, अमेठी 23, कन्नौज 26, मऊ 16, मिर्जापुर 44, शामली 19, औरैया 14, जालौन 16, फतेहपुर 15, संभल 09, बांदा 15, एटा 07, कानपुर देहात 03, भदोही 05, कौशांबी 13, बलरामपुर 07, आंबेडकर नगर 08, कासगंज 06, चित्रकूट 09, बागपत 05, हमीरपुर 07, हाथरस 04, श्रावस्ती 03 और महोबा में 05 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 48 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें