गोमतीनगर स्थित एलडीए कार्यालय में लगे शिविर में रजिस्ट्री कराते आवंटी।
लखनऊ। एलडीए के विशेष निबंधन शिविर में तीन दिन में 318 आवंटियों ने अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई। आवंटियों की मांग पर शिविर एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब शुक्रवार को भी रजिस्ट्री होगी।
अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर 13 से 15 अक्तूबर तक शिविर लगाया गया था। इसमें एलडीए और निबंधन विभाग की टीमें मौजूद रहीं। पहले दिन 107, दूसरे दिन 93 और तीसरे दिन 118 रजिस्ट्री हुईं। इनमें अपार्टमेंट के फ्लैट, कानपुर रोड योजना, जानकीपुरम विस्तार, बसंतकुंज, शारदानगर, गोमतीनगर और प्रधानमंत्री आवास योजना की संपत्तियां शामिल हैं। शिविर में रजिस्ट्री के लिए नए आवेदन भी मिले हैं। शुक्रवार को दोनों विभागों की टीमें रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करेंगी।
गोमतीनगर स्थित एलडीए कार्यालय में लगे शिविर में रजिस्ट्री कराते आवंटी।