फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी कहेगी तो लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी कहेगी तो लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : प्रियंका
विज्ञापन



अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को अमेठी में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी कहेगी तो वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि इस सवाल को उन्होंने हंसकर टाल दिया कि वे कहां से चुनाव लड़ना चाहती हैं।


प्रियंका ने बुधवार को सेटेलाइट के सफल प्रक्षेपण को देश के लिए गौरव की बात बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर ऐसे मुद्दों पर भी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी एक है।
विज्ञापन



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए। प्रियंका ने कहा कि यदि पार्टी चाहेगी तो वे इसके लिए तैयार हैं। हालांकि इस सवाल को प्रियंका हंसकर टाल गईं कि वे किस सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहुत बड़ा संगठन है। फिलहाल उनकी कोशिश इसे मजबूत बनाने की है। राहुल गांधी की ओर से घोषित न्यूनतम आय योजना पर भाजपा की ओर से जारी हमलों का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि उनकी पार्टी जो कहती है उसे पूरा करती है।


जो ब्लफ करते हैं वही ऐसे आरोप लगाते हैं। इसके लिए उन्होंने मध्य प्रदेश और राजस्थान का उदाहरण दिया, जहां चुनाव जीतने के 10 दिन के अंदर किसानों की कर्जमाफी का आदेश जारी कर दिया गया।


कार्यकर्ताओं के बीच राहुल को प्रधानमंत्री बनाने से जुड़े एक सवाल पर प्रियंका ने कहा कि वे ऐसे लफ्ज नहीं बोलतीं। प्रियंका ने कहा कि ये चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाएं। लोगों को असलियत बताएं कि ये चुनाव देश को बचाने का चुनाव है।

राहुल जीतेंगे तो यह राहुल की नहीं बल्कि देश की जीत होगी। बुधवार को एक सेटेलाइट के सफल प्रक्षेपण पर उन्होंने कहा कि उन्हें वैज्ञानिकों पर फख्र है। ये देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रियंका ने कहा कि जिस डीआरडीओ ने सेटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया उसकी स्थापना 1950 में नेहरू जी ने की थी।


कांग्रेस के धरातल पर नहीं होने से जुड़े मेनका गांधी के बयान को जोड़कर प्रियंका से सवाल पूछा गया कि क्या वे उनके खिलाफ प्रचार करेंगी? मगर प्रियंका ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। प्रियंका ने स्मृति से जुड़े सवाल का भी कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी के बयान कि प्रियंका को चुनाव के वक्त मंदिर याद आता है, पर प्रियंका ने तंज कसा। उन्हाेंने कहा कि योगी क्या जानें कि वे कब मंदिर जाती हैं कब नहीं। चुनाव के समय जाती हैं या बाद में जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें