सिपाही भर्ती 2018
शेष सफल अभ्यर्थियों की दौड़ 24 से 27 तक
लखनऊ और मेरठ में पीएसी ग्राउंड पर होगी दौड़
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। सिपाही भर्ती 2018 के तहत दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल रहे शेष अभ्यर्थियों की दौड़ 24 से 27 दिसंबर के बीच लखनऊ और मेरठ में होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है।
बोर्ड के अपर सचिव से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस व आरक्षी पीएसी पदों पर होने वाली सीधी भर्ती 2018 के तहत पूर्व में हुए दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में कुछ सफल अभ्यर्थी दौड़ में शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए 24 से 27 दिसंबर के बीच लखनऊ स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी और मेरठ स्थित छठी वाहिनी पीएसी में दौड़ आयोजित की जाएगी। बोर्ड की वेबसाइट से नए प्रवेश पत्र अपलोड करने के लिए लिंक अपलोड कर दिए गए हैं।