फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर जंक् शन हो रहा तैयार, अब ट्रेनों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर जंक्शन हो रहा तैयार, अब ट्रेनों का इंतजार
विज्ञापन



सीतापुर। पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-सीतापुर मीटर गेज ट्रैक ब्रॉडगेज में तब्दील हो चुका है। बस अब इस पर ट्रेनों के दौड़ने का इंतजार है। रेलवे का प्रयास है कि 25 दिसंबर से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाए। इसके लिए स्टेशनों को सजाने-संवारने का काम पूरा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी रंग-रोगन का काम जोरशोर से चलता रहा।


स्टेशन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जगह-जगह हरियाली व फूलदार पौधों व गमले लगाए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक (जीएम) शुक्रवार को यहां यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। तकरीबन ढाई घंटे के कार्यक्रम में जीएम प्लेटफार्म, पैनल, रनिंग रूम की सुविधाओं का भी जायजा लेंगे।
विज्ञापन



बता दें कि सीतापुर में पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे के दो ट्रैक हैं। पूर्वोत्तर रेलवे का बुढ़वल वाया सीतापुर जंक्शन व ऐशबाग वाया सीतापुर-लखीमपुर-मैलानी रूट है। वहीं उत्तर रेलवे का सीतापुर सिटी वाया महोली-रोजा तथा सीतापुर सिटी वाया नैमिषारण्य-बालामऊ ट्रैक हैं।


उत्तर रेलवे का ट्रैक पहले से ब्रॉडगेज है। लेकिन ऐशबाग वाया सीतापुर-लखीमपुर मीटर गेज अब ब्रॉडगेज में परिवर्तित कर दिया गया है। इस आमान परिवर्तन के बाद सीतापुर कैंट और छावनी स्टेशन भी पूर्वोत्तर रेलवे में शामिल हो गए हैं। यही नहीं यहां के स्टेशन का नाम सीतापुर जंक्शन हो गया।


आमान परिवर्तन से सीतापुर जंक्शन को नया लुक मिल गया है। सीआरएम के मुआयने में इस ट्रैक पर 90 किलोमीटर की स्पीड से ट्रेनें दौड़ाने की अनुमति भी मिल चुकी है। अब बस ट्रैक पर रेलगाड़ियां दौड़ने की इंतजार है। जानकारों की मानें तो रेल महकमा 25 दिसंबर को इस ट्रैक का उद्घाटन कराने के लिए रेल मंत्री का कार्यक्रम लेने की कोशिश में जुटा है। मगर अभी तक उनका कार्यक्रम फाइनल नहीं हो पाया है।


रेलवे अधिकारी इससे पहले सभी तैयारियां पूरी कर लेना चाहते हैं। उद्घाटन से पहले शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जीएम राजीव अग्रवाल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का मुआयना करेंगे। एक दिनी दौरे में अग्रवाल शुक्रवार की सुबह छह बजे स्पेशल ट्रेन से सीतापुर जंक्शन पहुुंचेंगे।



लखनऊ रेलवे के पीआरओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रॉडगेज ट्रैक का शुभारंभ होना है। जिसकी तैैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बस वीआईपी प्रोग्राम अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। तैयारियों का जायजा लेने को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम शुक्रवार को सीतापुर आएंगे। वह यात्री सुविधाओं का जायजा लेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन


वहीं सतीपुर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक एके शुक्ल ने कहा कि सीतापुर-ऐशबाग मीटर गेज ट्रैक ब्रॉडगेज में बदलकर सीतापुर जंक्शन स्टेशन को नया लुक दिया जा चुका है। समूचे ट्रैक समेत यात्री सहूलियतें भी दुरुस्त कर ली गई है। अब यहां पर ट्रेन दौड़ाया जाना बाकी है। जीएम के मुआयने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उनके द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें