फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपी अमेठी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस की मानें तो ये सभी पहले वाहन चुराते हैं और फिर उसे बेच देते हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

एएसपी शशिशेखर सिंह ने सोमवार को सदर कोतवाली में पकड़े गए वाहन चोर गिरोह के सदस्यों के बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदर कोतवाल अशोक सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ लोग मौजूद हैं और चोरी की बाइकों की बिक्री कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने छापा मारकर तीन आरोपियों को धर दबोचा। इसमें अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के उसरहन का पुरवा मजरे सरायं हृदय गांव निवासी विपिन सरोज, मंजीत और संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा मजरे गंगौली गांव निवासी राहुल कुमार सरोज को पकड़ा गया है।
एएसपी ने बताया कि आरोपी विपिन के खिलाफ पांच, मंजीत के खिलाफ तीन, राहुल के खिलाफ तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि चोरी की तीन बाइकें मिली हैं। यह बाइकें किसकी हैं, इस बारे में पड़ताल कराई जा रही है। छह चाभी के गुच्छे भी मिले हैं। पूछताछ में आरोपी विपिन ने बताया कि वे बाइक चुराकर उसे बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें