फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में खुशी व12वीं में आयुषी ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट एग्जामिनेशन (आईएससीई) नई दिल्ली से आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) के नतीजे सोमवार को घोषित हुए तो सेंट पीटर्स स्कूल के मेधावियों ने जिले में टॉप करके अपनी मेधा का परिचय दिया। सेंट पीटर्स की छात्रा खुशी अग्रवाल ने 10वीं की परीक्षा में 96.6 प्रतिशत और आयुषी गुप्ता ने 12वीं की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक अर्जित करके जिला टॉप किया। इसके अलावा जिले की टॉप 10 लिस्ट में बाकी तीनों विद्यालयों रेयान इंटरनेशनल स्कूल, न्यू विजन स्कूल और सेंट जेम्स स्कूल के विद्यार्थी जगह पाने में सफल हुए। परिणाम आते ही स्कूल और परिवार में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

आईएससीई से संचालित जिले के चार विद्यालयों में सेंट पीटर्स स्कूल, रेयान इंटरनेशनल स्कूल, न्यू विजन स्कूल, सेंट जेम्स स्कूल शामिल हैं। करीब तीन बजे रिजल्ट आने के बाद चारों विद्यालयों में मेधावियों का जमावड़ा लग गया। अपनी मेधा का परिचय देने वाले मेधावियों को स्कूल परिवार ने मिठाई खिलाई व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। आईसीएसई (कक्षा 10) में सेंट पीटर्स स्कूल की खुशी अग्रवाल ने 96.6 प्रतिशत हासिल कर पहला मुकाम बनाया। रेयान इंटरनेशनल स्कूल के अनुराग मौर्या 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। सेंट पीटर्स की कात्यायनी सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान पाया। इसी तरह नंदनी दारूका ने 94.4 प्रतिशत, स्वास्तिक सिंह ने 93.4 प्रतिशत, शांतनु चौहान ने 93.2 प्रतिशत, शशांक कुमार ने 93 प्रतिशत, अभिनय वाजपेयी ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी मेधा का परिचय दिया।
इसी तरह आईएससी (कक्षा 12) में डिस्ट्रिक्ट टॉपर का खिताब सेंट पीटर्स स्कूल की आयुषी गुप्ता को मिला, जिन्होंने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। सेंट जेम्स स्कूल की सोनाली गुप्ता ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान पाया। रेयान इंटरनेशनल स्कूल के विशाल ने 90.25 प्रतिशत अंक अर्जित करके तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। सेंट पीटर्स स्कूल के आयुष प्रकाश श्रीवास्तव और न्यू विजन स्कूल के दिव्यांश श्रीवास्तव ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ चौथी पोजीशन बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
आईसीएसई (कक्षा 10) के टॉप टेन
खुशी अग्रवाल, 96.6 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
अनुराग मौर्या, 95.6 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
कात्यायनी सिंह, 94.8 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
नंदनी दारूका, 94.4 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
स्वास्तिक सिंह, 93.4 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
शांतनु चौहान, 93.2 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
शशांक कुमार, 93 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
अभिनय वाजपेयी, 93 प्रतिशत, सेंट जेम्स स्कूल।
आदर्श गुप्ता, 92.3 प्रतिशत, न्यू विजन स्कूल।
मो. नवेद अंसारी, 92.2 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
अनिकेत सिंह, 92 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
तनिषा अग्रवाल, 92 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
वरुण सिंह, 91.4 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
यश कसौंधन, 91.2 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
स्नेहा श्रीवास्तव, 91 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
शैली द्विवेदी, 90.2 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
सक्षम शुक्ला, 90 प्रतिशत, सेंट जेम्स स्कूल।
आयुष जायसवाल, 89.6 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
वैभव सिंह, 89.6 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
आशीष यादव, 89.6 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
सर्वोत्तम सिंह, 89 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
शाम्भवी सिंह, 88.2 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
शाश्वत श्रीवास्तव, 87.8 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
अनुज अग्रवाल, 86 प्रतिशत, सेंट जेम्स स्कूल।
हिमांशु गुप्ता, 83 प्रतिशत, सेंट जेम्स स्कूल।
मो. शारिक, 81.7 प्रतिशत, न्यू विजन स्कूल।
मो. उजैर, 81.2 प्रतिशत, न्यू विजन स्कूल।
श्वेता, 81 प्रतिशत, न्यू विजन स्कूल।
मार्या, 79.6 प्रतिशत, न्यू विजन स्कूल।

इनसेट
आईएससी (कक्षा 12) के मेधावी
आयुषी गुप्ता, 94 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
सोनाली गुप्ता, 92 प्रतिशत, सेंट जेम्स स्कूल।
विशाल कुमार, 90.25 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
आयुष प्रकाश श्रीवास्तव, 90 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
दिव्यांश श्रीवास्तव, 90 प्रतिशत, न्यू विजन स्कूल।
जैनुल नकवी, 89.25 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
कार्तिकेय द्विवेदी, 89.25 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
आदित्य शुक्ला, 88.5 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
आदित्य प्रताप यादव, 88.5 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
अनुष्का श्रीवास्तव, 88.5 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
प्रखर प्रतीक, 88 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
खिजरा फातिमा, 87.5 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
अनुकृति श्रीवास्तव, 86.75 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
रीतेश टर्की, 86.75 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
शाम्भवी द्विवेदी, 86.5 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
उत्कर्ष वर्मा, 86.25 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
कोमल, 86.25 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
जीशू यादव, 86 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
आदर्श श्रीवास्तव, 86 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
सौम्या यादव, 85.75 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
सृष्टि, 85.75 प्रतिशत, सेंट पीटर्स स्कूल।
मो. जैद, 84.5 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
मृणालिनी शर्मा, 83 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
मो. अफ्फान, 82 प्रतिशत, सेंट जेम्स स्कूल।
स्वाति सोनी, 82 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
सारिका तिवारी, 82 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
अभिषेक श्रीवास्तव, 82 प्रतिशत, रेयान इंटरनेशनल स्कूल।
इफ्फत अंसारी, 81.3 प्रतिशत, न्यू विजन स्कूल।
अवनीश सिंह, 80 प्रतिशत, सेंट जेम्स स्कूल।
रितिका गुप्ता, 77 प्रतिशत, सेंट जेम्स स्कूल।
मरियम, 75.2 प्रतिशत, न्यू विजन स्कूल।
हर्षिता, 74.7 प्रतिशत, न्यू विजन स्कूल।
जोया, 73.5 प्रतिशत, न्यू विजन स्कूल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें