फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किशोरों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन



रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर साइकिल सवार दो किशोरों को रौंदते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।


बछरावां थाना क्षेत्र के गुजरपुर गांव निवासी जगजीत (12) पुत्र रामसिंह और लखनऊ के रामबख्श खेड़ा मजरे समेसी गांव निवासी दिलीप कुमार (14) पुत्र दुर्गेश सोमवार को एक ही साइकिल पर सवार होकर किसी काम से बछरावां जा रहे थे।
विज्ञापन



इसी दौरान रसूलपुर गांव के पास बछरावां से महराजगंज की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक बकरी को बचाने में अनियंत्रित होकर साइकिल सवार किशोरों को रौंदते हुए गड्ढे में पलट गया। हादसे में दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और जगजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन



मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल जगजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया। एसओ जीडी शुक्ल ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें