फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग खत्म करने के लिए शहर से अलग होगी गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर में बिजली की हो रही ओवरलोडिंग को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पावर कॉरपोरेशन देहात की बिजली को शहर से अलग करने जा रहा है। पहले चरण में जेल रोड बिजलीघर से चलने वाले 20 गांवों की बिजली खोरहंसा बिजलीघर के नए फीडर सिसवरिया पर ट्रांसफर की गई है। तो वहीं अगले चरण में उतरौला की सुभागपुर तो टाउन नंबर एक व दो की बिजली फैजाबाद रोड पर निर्माणाधीन बिजलीघर पूरे शिवाबख्तावर पर शिफ्ट किए जाने की तैयारी है। जिससे कि शहरी लोगों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बिना कटौती के निर्बाध बिजली दी जा सके।
विज्ञापन

जेल रोड स्थित पारेषण खंड विभाग के 220 केवी बिजलीघर पर लगे 10-10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मरों से अभी शहर व देहात क्षेत्र के लोगों को एक साथ बिजली मिलती है। जिससे आए दिन यह पावर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं और कभी शहर तो कभी गांवों की बिजली बिना किसी कटौती शेड्यूल के काटनी पड़ जाती है। इसलिए पावर कॉरपोरेशन ने गांवों की बिजली को शहर से अलग करने की योजना तैयार की है। जिससे कि शहर व देहात क्षेत्र में अकारण बिजली की रोस्टिंग (कटौती) न करनी पड़े। इसके लिए पहले चक्र में 10 एमवीए के उस पावर ट्रांसफार्मर से लोड शिफ्टिंग किए जाने का प्लान है। जिससे शहर के दो फीडरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के तीन और फीडर संचालित होते हैं।
इसमें मनकापुर 11 केवी फीडर की बिजली खोरहंसा पावर हाउस तो उतरौला 11 केवी फीडर की बिजली इटियाथोक रोड पर बने सुभागपुर बिजलीघर से अलग फीडर निकाल कर शिफ्ट किए जाने की योजना पर कॉरपोरेशन ने काम चालू कर दिया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 11 केवी फीडर खरगूचांदपुर की बिजली शिफ्ट किए जाने के लिए उसके वैकल्पिक स्रोत की तलाश जारी है। वहीं टाउन नंबर एक व दो की दूरी निर्माणाधीन पूरेशिवाबख्तावर बिजलीघर से नजदीक होने के कारण वहां शिफ्ट करने की योजना है।
विज्ञापन


अब जेल रोड नहीं खोरहंसा से होगी 20 गांवों की सप्लाई
गंगापुर, सिसवरिया, काजीदेवर, सोनई, इमिलिया, उज्जैनीजमाल, जमदरा, एकमा, करमा, मांदे, चौरी हरदोपट्टी, चकसड़, हरहरा, बहलोलपुर सहित 20 गांव और उनके 150 मजरों को अभी तक जो बिजली जेल रोड स्थित पारेषण खंड के 220 केवी बिजलीघर से मिलती थी। वही बिजली अब उन्हें खोरहंसा बिजलीघर से नए निकलने वाले सिसवरिया फीडर से मिलेगी। इसके लिए खोरहंसा बिजलीघर से 11केवी के नए फीडर सिसवरिया का काम जोर-शोर से चालू है। अवर अभियंता डीके प्रजापति का कहना है कि हफ्ते भर के भीतर सिसवरिया 11केवी फीडर चालू हो जाएगा।

वर्जन
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र को अच्छी बिजली मिले, इसके लिए शहरी बिजली को ग्रामीण क्षेत्र से अलग किया जा रहा है। फैजाबाद रोड पर पूरेशिवाबख्तार में जो बिजलीघर उनका बन रहा है। उससे टाउन नंबर एक व दो को चलाया जाएगा। जबकि 11 केवी उतरौला व मनकापुर की बिजली सुभागपुर व खोरहंसा बिजलीघर पर ट्रांसफर करने का काम पूरा होने वाला है।
विज्ञापन

-आरके श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता देवीपाटन जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें