फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय की परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महाविद्यालय की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी करने का दावा किया जा रहा है। बुधवार को प्रवेश पत्र लेने के लिए महाविद्यालयों में मेले सा माहौल रहा।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। विशेष बात है कि इस बार तीन पॉलियों में परीक्षा होगी। स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को ओएमआर सीट पर इम्तिहान देना होगा।

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले की महाविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं गुरुवार सुबह से शुरू होंगी।

किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य व महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि किसान पीजी कॉलेज समेत जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


किसान पीजी कॉलेज सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र है। यहां पर 14 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 48 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था है।

इस बार तीन पॉलियों में परीक्षाओं का आयोजन होगा। सुबह सात से 10 बजे तक स्नातक तृतीय वर्ष के सभी वर्गों की परीक्षाएं होंगी।

इसके बाद 11:30 से 01:30 बजे तक स्नातक प्रथम वर्ष के सभी वर्गों की परीक्षाएं होंगी। स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं शाम को तृतीय पाली में तीन से छह बजे तक होंगी। परीक्षाओं की पारदर्शिता के लिए महिला व पुरुष उड़ाका दल गठित किए गए हैं।

प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स ओएमआर सीट पर देंगे एग्जाम
महाविद्यालय की ओर से प्रथम वर्ष के स्नातक विद्यार्थियों के लिए आधुनिक परीक्षा व्यवस्था अपनाई गई है। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष के सभी वर्गों की परीक्षाएं ओएमआर सीट पर होंगी। प्रश्न पत्र सिर्फ दो घंटे का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें