फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। शीघ्र ही अयोध्या में विभिन्न कार्य धरातल पर नजर आएंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी संजीव सिंह के नेतृत्व में टीम अयोध्या पहुंची और विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद रामकथा संग्रहालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ओएसडी संजीव सिंह के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची और नयाघाट स्थित सिंचाई बंगले में विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद टीम रामकथा संग्रहालय पहुंची, जहां संग्रहालय में बनी गैलरियों का निरीक्षण किया। गुमनामी बाबा के सामानों के लिए बनी गैलरियों कोे भी देखा। मिली जानकारी के अनुसार रामायण सर्किट योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए सरयू पुल की सड़कों की मरम्मत, नयाघाट पर बने प्रवेश द्वार का पुर्ननिर्माण, राम की पैड़ी, राम कथा गैलरी सहित अन्य कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अनिल पाठक, एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय, मुख्य विकास अधिकारी रवीश कुमार, पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह, रामकथा संग्रहालय के निदेशक योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें