फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने कोतवाली में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। फेसबुक पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरुद्ध अवैध टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है। कोतवाली में शिकायत करने गए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसआई पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला, विकास पांडेय, आलोक तिवारी, शेखर मिश्र, प्रधान रामभीख त्रिवेदी, अंकित शुक्ला आदि ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इन लोगों ने बताया कि सुबेहा के एक व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध अश्लील टिप्पण्णी करते हुए जेहाद की धमकी दी गई है। भाजपाइयों ने कोतवाली में तत्काल सुनवाई नहीं होने पर करीब आधा घंटे तक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। सीओ व एसडीएम को बुलाने की मांग कर रहे भाजपाई कोतवाली पुलिस के कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद शांत हो गए। कोतवाल पीके तिवारी ने कहा कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें