फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्मदिन की सजाई झांकी, झूमे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस को लेकर जिले के स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

बहराइच। क्रिसमस को लेकर जिले के स्कूलों में धूम मची है। शनिवार को स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धमाल किया। प्रभु यीशु की सजायी गयी भव्य झांकी आकर्षण चुराती रही। इस दौरान प्रार्थना सभाओं का भी आयोजन हुआ।

शहर के सेवेंथ डे एडवेंटिस इंटर कॉलेज में क्रिसमस डे का उत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के संग मना। प्राथमिक और जूनियर कक्षा के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों से मन मोहा। उच्च कक्षा के छात्रों ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का दृश्य नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिस पर खूब तालियां बजी।
विज्ञापन


प्रभु यीशु की जय-जयकार हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य एमडी जान मोजिज ने प्रभु यीशु के जन्म के बारे में बताया। उनकी ओर से की गई मानव सेवा से भी अवगत कराया। प्रार्थना सभा में सभी ने शिरकत की। कार्यक्रम में शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

उधर सीमा जूनियर हाईस्कूल में क्रिसमस उत्सव की धूम रही। स्कूल के संस्थापक सुनील श्रीवास्तव व प्रवेश कुमार की मौजूदगी में सेंटा क्लॉज ने छात्र-छात्राओं को खिलौने, टॉफी व गुब्बारे बांटे। स्कूल के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने सेंटा क्लॉज के साथ मनोरंजन किया।

उधर नानपारा नगर के सेंट पीटर इंटर कॉलेज में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रभु यीशु के जन्मदिन की झांकी भी सजायी गयी। वहीं विद्यालय को झालरों से सजा दिया गया है।

क्रिसमस पर्व सोमवार को है। इसके लिए नानपारा नगर के सेंट पीटर इंटर कॉलेज में बने चर्च को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया है। प्रभु यीशु के जन्मदिन के पूर्व विद्यालय में कॉलेज की छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने जिंगल बेल, जिंगल बेल... तथा वी विश यू आ मैरी क्रिसमस के गीतों पर नृत्य पेश किया।
विज्ञापन


बच्चों ने सेंटा क्लॉज के मुखौटे लगाकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय के फादर ने बच्चों को केक व उपहार दिए गए। कार्यक्रम में फादर ओसवल्ड, सेंट फादर मनीष, विनय श्रीवास्तव, सिस्टर सबीना, ज्योति, रेखा, कुंता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें