फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल, 31 पैसेंजर व मेमू ट्रेनें 20 मई तक रहेंगी निरस्त

Sun, 12 May 2019 05:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई महीने से रद्द चल रहीं 31 पैसेंजर और मेमू ट्रेनें अब 20 मई तक निरस्त रहेंगी। इसके बाद निरस्तीकरण फिर बढ़ाने की आशंका भी जताई जा रही है। रद्द की गईं ट्रेनों में अधिकतर कानपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू हैं। शाहजहांपुर व लखनऊ रूट की भी एक मेमू निरस्त है।

विज्ञापन


ऐसे ही प्रयागराज-बरेली पैसेंजर रद्द रहने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ेंगी। रेलवे प्रशासन ने लंबे समय से इन ट्रेनों को कैंसिल कर रखा है। इन्हें दस मई को बहाल किया जाना था, लेकिन रेलवे ने फिर इनका निरस्तीकरण 11 से 20 मई तक बढ़ा दिया है।

इससे सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को होगी। इतना ही नहीं करीब चार साल से लखनऊ-प्रतापगढ़ डीएमयू को हटाने के बाद भी उसकी जगह चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

लखनऊ जंक्शन-बाराबंकी मेमू (64274/75)
कानपुर-लखनऊ मेमू (64208/09)
बाराबंकी-कानपुर मेमू(64235/36)
लखनऊ-शाहजहांपुर मेमू (64221/22)
लखनऊ-कानपुर मेमू(64207)

कानपुर-लखनऊ मेमू(64212/13)
लखनऊ-कानपुर मेमू(64205)
कानपुर-लखनऊ जंक्शन मेमू(64210)
लखनऊ-रहीमाबाद पैसेंजर(54201)
सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर(54281)

ये ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त

लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर(54284)
प्रतापगढ़ डीएमयू (74201/02)
प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर (54293/94)
लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर (54255/56)
कानपुर-लखनऊ जंक्शन मेमू (64254)

लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर (54251/52)
लखनऊ-फैजाबाद पैसेंजर (54232/33)
लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर (54282/83)
प्रयाग-बरेली पैसेंजर (54377/78)
विज्ञापन

आज से प्रभावित रहेंगी गोण्डा-बाराबंकी रूट की ट्रेनें

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रविवार से गोण्डा-बाराबंकी रेलखंड पर सबवे बनाने को ब्लॉक ले रहा है। इस कारण 12 से 26 मई के बीच रूट पर गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 12 मई को डालीगंज-नकहा जंगल पैसेंजर व नकहा जंगल-लखनऊ जंक्शन पैसेंजर निरस्त रहेगी।

इसी क्रम में एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस व बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर सुविधा ट्रेन बदले रास्ते बाराबंकी-फैजाबाद-मनकापुर-गोरखपुर से चलेगी। ऐसे ही एर्नाकुलम-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस व अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर मार्ग से चलेगी। इतना ही नहीं कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।

इसमें पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 89 मिनट, जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस 75 मिनट, लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस आधे घंटे, ऐशबाग गोरखपुर एक्सप्रेस व मुजफ्फरपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 15-15 मिनट, कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस 87 मिनट, एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस 105 मिनट, बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर सुविधा 25 मिनट और आम्रपाली एक्सप्रेस रास्ते में 50 मिनट रोककर चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें