फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में 31 और जमाती कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट मिलने से मचा हड़कंप

Tue, 21 Apr 2020 02:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

रायबरेली के 68 नमूनों की जांच में 33 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, इसके पहले करवाई गई जांच में सभी निगेटिव पाए गए थे। इन 33 लोगों में से 31 जमाती हैं।

विज्ञापन


एसजीपीजीआई से मिली रिपोर्ट के बाद जिले में हड़कंप मच गया। रायबरेली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या अब 35 हो गई है।

मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए 33 लोगों में से 31 सहारनपुर के रहने वाले हैं।

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा का कहना है कि सभी पॉजिटिव मरीजों को रोहनिया के अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें