फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haj 2023: यूपी से 31 हजार को मिलेगा हज यात्रा का मौका, कमेटी के अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री का जताया आभार

Wed, 11 Jan 2023 05:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वर्ष 2023 में यूपी के 31 हजार लोगों को हज यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। इसके लिए हज कमेटी के अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने कहा कि इस वर्ष यूपी से 31 हजार लोगों को हज यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन

 


बीते साल मात्र 7528 लोग ही हज पर भेजे जा सके थे। कोरोना काल में तमाम तरह की पाबंदियां हटने के बाद सऊदी अरब सरकार ने इस बार हज सीटों का सामान्य कोटा जारी कर दिया है। वर्ष 2019 की तरह इस बार भी सऊदी सरकार ने भारत के लिये 1,75,025 हज सीटों का कोटा जारी किया है।

सीटों के कोटे को निजी ऑपरेटरों और देश भर की हज कमेटियों को बांटा जाएगा। बीते सालों की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश को अन्य हज कमेटियों से अधिक सीटें मिलने की उम्मीद है। सीटों के बंटवारे के हिसाब से प्रदेश से इस साल करीब 31 हजार लोग हज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें