फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका

Sat, 30 Jul 2022 09:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लविवि प्रशासन के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉमकी 4000 और एमए, एमएससी, एमकॉम व डिप्लोमा-सर्टिफिकेट की 8000 सीटों के लिए प्रवेश आवेदन व अंक अपलोड करने की आखिरी तिथि 30 जुलाई है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभी बोर्ड के इंटरमीडिएट के परिणाम आ जाने के बाद राजधानी के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। कई जगह पर आवेदन आखिरी चरण में हैं तो कुछ जगहों पर तिथि आगे बढ़ाई जा रही है। लविवि प्रशासन के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉमकी 4000 और एमए, एमएससी, एमकॉम व डिप्लोमा-सर्टिफिकेट की 8000 सीटों के लिए प्रवेश आवेदन व अंक अपलोड करने की आखिरी तिथि 30 जुलाई है। हालांकि, अंतिम तिथि को ही यह तय किया जाएगा कि प्रवेश आवेदन का मौका और दिया जाएगा या नहीं।

विज्ञापन


भाषा विवि में कल तक आवेदन
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीजेएमसी व एमए, एमएससी, एमकॉम, एमजेएमसी कोर्सों में प्रवेश के लिए आखिरी तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। यहां उक्त के साथ ही बीसीए, एमसीए, बीटेक, एमटेक, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सों में भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। विवि प्रशासन के अनुसार बीटेक, एमटेक, एमबीए व एमसीए में परीक्षा के आधार पर व अन्य में मेरिट से दाखिले होंगे।

पुनर्वास विवि में पांच तक मौका
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में भी इंटर के परिणाम आने के बाद प्रवेश प्रक्रिया गति पकड़ने लगी है। विवि प्रशासन ने यूजी-पीजी कोर्सों में प्रवेश आवेदन के लिए पांच अगस्त तक का मौका दिया गया है। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस बार काफी संख्या में आवेदन आ चुके हैं। अभी यह तय नहीं किया है कि आगे तिथि बढ़ाई जाएगी या नहीं। आवेदन के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया का तरीका तय किया जाएगा।
विज्ञापन


जेएनपीजी में पांच तक अपलोड करें नंबर
जेएनपीजी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन का मौका पांच अगस्त तक दिया गया है। प्राचार्य प्रो. मीता साह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म भर दिया था, लेकिन इंटर अंकपत्र अपलोड नहीं कर पाए थे। वे अपना प्राप्तांक फॉर्म में भरकर अंकपत्र अपलोड करके इसका प्रिंट पांच अगस्त पे पूर्व प्राप्त कर लें।

शिया में 15, इस्लामिया में 16 तक आवेदन
शिया पीजी कॉलेज में स्नातक, परास्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन 15 अगस्त तक किए जा सकते हैं। वहीं, इस्लामिया डिग्री कॉलेज में 16 अगस्त तक आवेदन का मौका होगा। उधर, नेशनल पीजी कॉलेज ने अपने यहां इंटर के नंबर अपलोड करने की तिथि दो अगस्त तक निर्धारित की है, जबकि अटल बिहारी बाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज शनिवार को प्रवेश समिति की बैठक कर आवेदन की आखिरी तिथि तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें