फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3033 नए मरीज मिले, 3662 को किया गया डिस्चार्ज 

Tue, 13 Oct 2020 11:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self
विज्ञापन
प्रदेश में 3033 नए मरीज सामने आए जबकि 3662 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 29 मरीजों की मौत हो गई। यह लगातार 26वां दिन था, जब संक्रमित मरीजों की संख्या घट रही है। इस तरह अब प्रदेश में एक्टिव संक्रमण की कुल संख्या 38082 है। 17 सितंबर को जब प्रदेश में संक्रमण का पीक आया था, तब से अब तक एक्टिव केस में 44 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि अब तक 397570 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत करीब 90 हो गया है। अब तक 6466 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि एक्टिव केस में से 17162 इस समय होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें