फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 300 किमी सफर, स्टेशन पर गुजारी रात... अपडेट नहीं हो सका आधार

विज्ञापन
आधार केंद्र के बाहर खड़े परेशान लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। 250 से 300 किमी का लंबा सफर, स्टेशन पर गुजरती रात और आधार केंद्र की लंबी लाइन के बाद हाथ आ रही सिर्फ मायूसी...। यह दर्द उन आवेदकों का है जो आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि में संशोधन कराने के लिए लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं। सर्वर की सुस्ती और जिम्मेदारों की अनदेखी से आजमगढ़, झांसी, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, अमेठी, अयोध्या, इलाहाबाद और कन्नौज आदि जिलों के आवेदकों का आधार संशोधित नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

आजमगढ़ के गोविंद प्रताप यादव अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि संशोधित कराने के लिए शुक्रवार की रात ट्रेन से लखनऊ पहुंचे और स्टेशन पर रात गुजारी। बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह रतन स्क्वायर के आधार सेवा केंद्र आ गए थे। 12:30 बजे बताया गया कि जन्मतिथि लिमिट क्राॅस का सर्वर नहीं चल रहा। इसलिए संशोधन नहीं हो पाएगा। यह सुनकर केंद्र के बाहर खड़े करीब 50 आवेदक मायूस हो गए। उन्होंने अधिकारी से कई सवाल भी किए, लेकिन संतोषजनक जवाब देने के बजाय स्वयं के जिले के केंद्र में संपर्क करने की बात कही गई।
Iजन्मतिथि लिमिट क्रॉस वाले सर्वर में दो-तीन दिन से समस्या आ रही है। जल्द ही समाधान हो जाएगा। आवेदकों को लखनऊ आने की जरूरत नहीं है। अपने जिले या नजदीकी केंद्र पर भी संशोधन करा सकते हैं।I
विज्ञापन

I- डीआर त्रिपाठी, मैनेजर, आधार केंद्र, रतन स्क्वायरI
आवेदन चार बार निरस्त, लखनऊ में भी मायूसी
झांसी से आए हर्ष ने बताया कि आधार कार्ड में जन्मतिथि का वर्ष 2010 दर्ज है। इसे 2007 कराना है। इसको लेकर शपथपत्र और अन्य दस्तावेज के साथ आवेदन किया। चार बार आवेदन निरस्त हो गया। झांसी से लखनऊ जाकर संशोधन कराने के लिए कहा गया था। यहां भी मायूसी ही हाथ लगी।
अयोध्या के सतीश और शाहजहांपुर के सूरज भी मायूस
आधार कार्ड में जन्मतिथि का वर्ष 2000 के स्थान पर 2004 कराने के लिए अयोध्या निवासी सतीश लखनऊ के तीन चक्कर लगा चुके हैं। वहीं, शाहजहांपुर से आए सूरज सिंह ने बताया कि उनका आवेदन दो बार निरस्त हो चुका है। ऑनलाइन अपाॅइंटमेंट लेकर आए थे, फिर भी काम नहीं हुआ। वापस जिले में जाने के लिए कह रहे हैं। वहीं काम हो जाता तो यहां क्या आते।
सूचना चस्पा...सर्वर कब चलेगा पता नहीं
रतन स्क्वायर के आधार सेवा केंद्र के बाहर जन्मतिथि लिमिट क्रॉस सर्वर न चलने की सूचना चस्पा की गई है, मगर सर्वर कब चलेगा, इस बारे में कुछ भी नहीं लिखा है। आवेदकों ने बताया कि चार-पांच दिन से यही समस्या बताई जा रही है।

आधार केंद्र के बाहर खड़े परेशान लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें