फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के 30 अधिकारी प्रोन्नत

विज्ञापन
हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के 30 अधिकारी प्रोन्नत।
विज्ञापन
लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने लखनऊ खंडपीठ के ऑफिस संवर्ग में कार्यरत 30 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की है। इसका आदेश महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण की ओर सोमवार को जारी कर दिया गया। पदोन्नति के फलस्वरूप अधिकारियों को निबंधक, संयुक्त निबंधक, उप निबंधक, सहायक निबंधक एवं अनुभाग अधिकारी जैसे पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक, संयुक्त निबंधक से निबंधक पद पर रजनीश कुमार सिंह को पदोन्नति मिली है। इसी तरह उप निबंधक से संयुक्त निबंधक पद पर कंचन दीक्षित, मानवेंद्र प्रताप सिंह व पंकज मिश्रा पदोन्नत हुए हैं। सहायक निबंधक से उप निबंधक पद पर संजीव कुमार यादव, सुजीत चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, ओमेंद्र कुमार वर्मा और गोपाल सिंह को पदोन्नति प्रदान की गई है। अनुभाग अधिकारी से सहायक निबंधक पद पर आदित्य कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, रजनीश कुमार, आशीष वर्मा, ओम हर्ष यादव, मोहम्मद फैसल, वंदना, विनय सिंह, मोहम्मद आदिल हमीद और अरविंद कुमार शशांक पदोन्नत हुए हैं।
वहीं, समीक्षा अधिकारी से अनुभाग अधिकारी पद पर आस्था कदम, स्वाति सिंह, अवनीश कुमार सिंह, दीप्ति वर्मा, अनिल कुमार, आशीष अंशुमाली, अमित अर्पण, ज्योति वर्मा, धर्मपाल सिंह, राहुल कुमार गौतम और पंकज गहलौत सहित अन्य अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि ऑफिस संवर्ग में पदोन्नति की प्रक्रिया को गति प्रदान कराने के लिए संघ लंबे समय से प्रयासरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें