फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निवेश के नाम पर व्यापारी के 30 लाख हड़पे

Thu, 24 Oct 2024 05:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पार्क व्यू अपार्टमेंट में रहने वाले व्यापारी शशांक पांडेय ने खदार, रेलवे कॉन्ट्रैक्ट और स्क्रैप के कारोबार में निवेश के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट गोमतीनगर विस्तार थाने में दर्ज कराई है। इसमें पुलिस ने चित्रकूट के एक मंदिर के पुजारी चंदन दीक्षित उर्फ गुरुजी, मदन गुप्ता और हरवीर सिंह को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

शशांक के मुताबिक, वर्ष 2021 में पुजारी ने उनकी मुलाकात मदन व हरवीर से कराई थी। पुजारी ने दोनों को साधना स्टील्स का मालिक बताया था। मदन व हरवीर ने फतेहपुर में दो खदानों के टेंडर मिलने का झांसा दिया था। बातों में आकर उन्होंने 30 लाख रुपये निवेश कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें