फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती की धारा में 30 करोड़ बहे

विज्ञापन
गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती बीते कई दिनों से उफान पर है। फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में घरों की दहलीज तक पानी पहुंच चुका है। बढ़ते जलस्तर के बीच नदी का पानी गोमतीनगर में लामार्टिनियर कॉलेज के पीछे निर्माणाधीन फ्लाईओवर की करीब 30 करोड़ रुपये की निर्माण सामग्री बहा ले गया है। पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि काम करवा रहे अधिकारी और कर्मचारी स्टोर से कागज तक नहीं समेट सके।
विज्ञापन

लामार्टिनियर कॉलेज के पीछे एलडीए जी-2 फ्लाईओवर का निर्माण करवा रहा है। कार्यदायी कंपनी एनसीसी के स्टोर मैनेजर मंतोष श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिन से गोमती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। इस बीच उम्मीद थी कि बारिश थमने से पानी भी उतरेगा। हालांकि, शुक्रवार दोपहर बाद अचानक पानी बढ़ा और स्टोर व अन्य अस्थायी कमरों में घुस गया। सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका। इससे करीब 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
मंतोष श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये की शटरिंग, पांच हजार लीटर डीजल, 12 ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑयल-लुब्रिकेंट के 20 ड्रम, राशन, गैस सिलिंडर, सरिया व अन्य सामग्री पानी के साथ बह गई। इसके अलावा पांच जेनरेटर व एक डीजल टैंकर पानी में डूब गया।
विज्ञापन



सेज क्रिकेट स्टेडियम के अंदर पहुंचा पानी
गोमती का पानी सेज क्रिकेट स्टेडियम के अंदर पहुंच गया है। शुक्रवार को मैदान लबालब रहा। इस कारण सेज क्रिकेट एकेडमी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। मैदान पर पानी भरा होने से खिलाड़ी अभ्यास भी नहीं कर पाए। अगले कुछ दिनों तक यहां क्रिकेट के मुकाबले नहीं होंगे। स्टेडियम से पानी निकालने के लिए तीन पंपिंग सेट लगाए गए हैं। पानी कई दिन भरा रहा तो इससे मैदान के खराब होने की भी आशंका है। उधर, इकाना स्टेडियम प्रांगण के बाहर भी पानी पहुंच गया है। यह स्टेडियम के अंदर न पहुंचे इसके लिए नाले को मिट्टी डालकर बंद करा दिया गया है।


जलस्तर के साथ बढ़ी लोगों की चिंता
गोमती का पानी नाले के रास्ते एमार गोमती ग्रींस की ओर से बढ़ने लगा है। बहाव तेज होने से पानी नाले के पास सड़क पर पानी भर गया है। इससे एमार गोमती ग्रींस और आसपास की सोसाइटी में रहने वालों की चिंता बढ़ गई है। एमार गोमती ग्रींस रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, नगर निगम, बिजली निगम से गोमती के जलस्तर की निगरानी, सोसाइटी के बिजली उपकेंद्र की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और बचाव टीमों के नंबर उपलब्ध कराने की मांग की है।

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

गोमती का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें