फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ‘उठा ले गया था बाबा, रोने पर...’

Sun, 30 Aug 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के जूही राखी मंडी से मंगलवार रात सड़क किनारे मां के साथ सो रही तीन साल की मासूम बच्ची को एक बाबा उठा ले गया लेकिन शुक्र है कि वह बच्ची को करीब तीन किलोमीटर दूर छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि किसी के देख लेने या टोक देने पर वह बच्ची को छोड़ भागा। एक चौकीदार ने बच्ची को देख लिया और फिर पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

राखी मंडी निवासी सब्जी विक्रेता प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी फूलवती रात में बच्ची दिव्यांशी के साथ फुटपाथ पर चारपाई पर सो रही थी।

फूलवती का कहना है कि रात पौने तीन बजे के करीब उसकी आंख खुली तो बच्ची गायब थी। उन लोगों ने आस-पास खोजा लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में नजर आए संदिग्ध

खोजते-खोजते सुबह हो गई। फिर पुलिस को सूचना दी गई। सुबह करीब 11 बजे के करीब मार्बेल मार्केट के व्यापारियों कमल उत्तम, मुरारीलाल और अनूप तिवारी ने पुलिस को फोन करके बताया कि मार्बल मार्केट के चौकीदार रामजी को देर रात एक लावारिस बच्ची मिली है। फिर पुलिस ने परिजनों को बताया।

बच्ची ने परिजनों को बताया कि उसे एक बाबा उठा ले गया था और उसे रोने पर मारा था। पुलिस का कहना है कि बच्ची छोटी है और सहमी भी है, लिहाजा अभी पूछताछ नहीं की गई।

दिव्यांशी जहां सो रही थी, उसके ठीक पीछे स्थित फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध बाइक सवार युवकों की तस्वीरें आई हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें फैक्ट्री के पीछे स्थित दुकान के बाहर लगे कैमरे से भी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस बाइक और युवकों का पता कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें