फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः कोरोना से मुक्त हुए तीन लोगों ने दान किया प्लाज्मा

Wed, 13 May 2020 02:10 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केजीएमयू में प्लाज्मा डोनेट करता युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना से जंग जीत चुके तीन लोगों ने सोमवार देर रात और मंगलवार को केजीएमयू में प्लाज्मा दान किया। सिद्धार्थनगर निवासी फैजान और जावेद अहमद ने प्लाज्मा डोनेशन करके समाज को संदेश दिया है।
विज्ञापन


इन लोगों ने कहा कि इंसानियत की सेवा से बड़ा कुछ नहीं है। इसी तरह एक अन्य मरीज ने भी मंगलवार को प्लाज्मा डोनेट किया है। अब तक यहां कुल छह लोग प्लाज्मा दान कर चुके हैं।

कोरोना के गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए सबसे पहले एक महिला ने प्लाज्मा दान किया था। इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर और लखीमपुर खीरी के एक युवक ने प्लाज्मा दिया था।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोरोना को हराने में मिलेगी मदद  

केजीएमयू ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चन्द्रा ने बताया कि फैजान और जावेद की बीते 12 अप्रैल को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी की गई थी और प्लाज्मा 28 दिन बाद ही लिया जा सकता है।

फैजान का एबी ब्लड ग्रुप है। वहीं जावेद का ए पॉजिटिव। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति ने भी प्लाज्मा डोनेट किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें