फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव के बेटे की शादी में जा रहे विधायक की मौत

Thu, 10 Mar 2016 01:18 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हाजी इरफान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बेटे की शादी में जा रहे विधायक समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह हुआ। 
विज्ञापन


बिलारी के विधायक हाजी इरफान फॉर्च्यूनर गाड़ी से सैफई में शिवपाल यादव के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे।

उनकी तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में विधायक हाजी इरफान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

ये हादसा कछला मुजरिया रोड़ पर हुआ। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गाड़ी में हाजी इरफान के साथ उनके गनर और बेटा भी था। ये सभी लोग सैफई में हो रही आदित्य यादव की शादी में जा रहे थे।
विज्ञापन

सैफई में लगा है वीआईपी मेहमानों का जमावड़ा

आ‌दित्‍य की श्‍ाादी - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें, कि गुरुवार सुबह सैफई में शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की शादी थी। इस शादी में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता और सेलिब्रेटीज पहुंचे हैं। बुधवार को आदित्य का तिलक समारोह हुआ था। आदित्य की शादी राजलक्ष्मी से हो रही है। 

यहां दो दिनों से शादी की अलग-अलग रस्में चल रही हैं। इसमें लालू प्रसाद यादव, अमर सिंह, जयप्रदा आदि नेता भी शामिल हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें