तीन कर्मचारियों ने भरा पर्चा, 23 को होगा जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ का चुनाव
लखनऊ। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ चुनाव के लिए बुधवार को तीन कर्मचारियों ने नामांकन दाखिल किया। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। चुनाव 23 फरवरी को होगा।
चुनाव में नामांकन दाखिले के पहले दिन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के जगत नारायण सिंह ने उपाध्यक्ष पद के लिए, दुग्धशाला विकास विभाग के आशीष कुमार वर्मा व अतुल कुमार ने मंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी डीके मिश्रा ने बताया कि 19 फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी व जांच होगी। मतदान 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष तथा संप्रेक्षक के एकल पद पर तथा उपाध्यक्ष पद के लिए एक पद महिला आरक्षित तथा पुरुषों के 4 पदों पर, मंत्री, संगठन मंत्री तथा प्रचार मंत्री के पांच पदों पर चुनाव होगा। इसमे एक-एक पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।