फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 3.19 लाख पात्र सामान्य विद्यार्थियों को नहीं हो सकी शुल्क की भरपाई

Tue, 05 Apr 2022 11:23 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

वित्त वर्ष के अंतिम दिन पुनर्विनियोग की अनुमति मिलने से प्रदेश के 3.19 लाख पात्र सामान्य विद्यार्थियों को शुल्क की भरपाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सामान्य वर्ग के 3.19 लाख पात्र विद्यार्थियों को इस बार न तो छात्रवृत्ति मिली और न ही शुल्क की भरपाई हो सकी। वित्त वर्ष के अंतिम दिन पुनर्विनियोग की अनुमति मिली। इसके कारण भुगतान की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो सकी। नतीजतन अब इन विद्यार्थियों को भुगतान नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार दो लाख रुपये तक सालाना आय वाले सामान्य वर्ग के परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ देती है। चार दिन पहले खत्म हुए वित्त वर्ष में सामान्य वर्ग के कुल 5.64 लाख विद्यार्थियों को 570 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। शेष पात्र विद्यार्थियों को भुगतान के लिए शासन से 174 करोड़ रुपये पुनर्विनियोग की अनुमति मांगी गई।

उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक 31 मार्च की शाम पांच बजे शासन से पुनर्विनियोग की अनुमति मिली। जितना कम समय बचा था, उसमें पीएफएमएस सॉफ्टवेयर से भुगतान की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो पाई। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह योजना बजट आधारित है। इसलिए देयता अगले वित्त वर्ष में ट्रांसफर नहीं होती है। अधिकारियों का कहना है कि अगर पुनर्विनियोग की अनुमति से समय से मिल गई होती तो छूटे 3.19 लाख विद्यार्थियों में से 1.36 लाख छात्रों को भुगतान हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें