यूपी में मंगलवार को 29754 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 14391 को डिस्चार्ज किया गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच 14 हजार से अधिक मरीजों के स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की खबर ने कुछ राहत पहुंचाई।
यूपी में मंगलवार को 29754 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 14391 को डिस्चार्ज किया गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच 14 हजार से अधिक मरीजों के स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की खबर ने कुछ राहत पहुंचाई। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 223544 हो गई है। मृतकों की संख्या भी बढक़र 10159 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 909405 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 675702 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में 5014 नए मरीज मिले।
इसके अलवा प्रयागराज में 2175, कानपुर नगर में 1740, वाराणसी में 1637, मेरठ में 1287, गाजीपुर में 940, बरेली में 913, मुरादाबाद में 864, गोरखपुर में 747, गौतमबुद्ध नगर में 640, गाजियाबा में 633, आगरा में 605, झांसी में 550 मरीज मिले हैं। कुल 163 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से कानपुर में सबसे अधिक 28 मरीजों, लखनऊ में 19, प्रयागराज में 13 मरीजों की मौत हुई है।