मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने अपनी पर पर्दा डालने के लिए लॉकडाउन लगाया है। सिद्धार्थनाथ ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूपी व बिहार के प्रवासी श्रमिकों को लेकर पुराना रवैया दिखाया है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने अपनी पर पर्दा डालने के लिए लॉकडाउन लगाया है। सिद्धार्थनाथ ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूपी व बिहार के प्रवासी श्रमिकों को लेकर पुराना रवैया दिखाया है। बिना तैयारी के उन्होंने लॉकडाउन लगा दिया। उन्होंने इसके लिए कोई तैयारी नहीं की।
विज्ञापन
बिना तैयारी लॉकडाउन लगाने से व्यवस्था चरमराती है और लोग परेशान होते हैं। वहां जब व्यवस्था देनी थी तब व्यवस्था नहीं दी। बेड नहीं दिया। हॉस्पिटल नहीं दिए। सुविधाएं नहीं बढ़ाई। अब अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लॉकडाउन लगा दिया। जिस तरह जल्दी में लॉकडाउन लगाया उससे लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार रात को लॉकडाउन का प्रभाव गाजियाबाद और नोएडा बॉर्डर पर देखा गया। दिल्ली की बसों ने यूपी व बिहार के लोगों को बॉर्डर पर लाकर छोड़ दिया।