फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में फार्मेसी के 29 छात्रों को मिली नौकरी

विज्ञापन
कैंपस प्लेसमेंट के दौरान खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के 29 छात्रों का चयन कैंपस प्लेसमेंट के जरिये किया गया। सभी फार्मा इंडस्ट्री की कंपनी मेडप्लस में सेवाएं देंगे। इन्हें प्रतिवर्ष 3.25 लाख रुपये का पैकेज दिया जाएगा।
विज्ञापन




प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि मेडप्लस के प्लेसमेंट ड्राइव प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक और टेस्ट शामिल था। इसमें 18 डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी. फार्मा) और 51 बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी. फार्मा) अंतिम वर्ष के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें छात्रों को मेडप्लस के संचालन, कार्य संस्कृति और कर्मचारी लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

चयन प्रक्रिया के बाद 29 छात्रों को फार्मासिस्ट पद के लिए चुना गया। इनमें डीफार्मा के नौ छात्र प्रदीप, सलमान सलमानी, देवांस चौधरी, अमृता बाजपाई, सलीम अख्तर, विवेक जायसवाल, विशाल सिंह, मो. जैद को चुना गया है।
विज्ञापन




बीफार्मा के 20 छात्र इलियास रजा, अभिषेक शुक्ला, अजय कुमार पासवान, दिशा राघव, अंजू कुमारी, जानवी विश्वकर्मा, शमा परवीन, सैयद अयान, युक्ता चंदानी, नवीन यादव, रागिनी प्रजापति, सत्यम गुप्ता, रितिका स्निग्धी सिंह, किशन कुमार, राहुल वर्मा, सौरभ शर्मा, अंकुर यादव, अदिति श्रीवास्तव, सरल कुमार सिंह, शीतल वार्ष्णेय शामिल हैं।

इन्हें 2.27 लाख रुपये प्रति वर्ष की शुरुआती सीटीसी के साथ ऑफर लेटर दिए गए हैं। कुछ माह के बाद फार्मासिस्ट पद पर जाने का अवसर मिलेगा। इसमें 3.28 लाख रुपये प्रति वर्ष की बढ़ी हुई सीटीसी भुगतान होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें