राज्य सरकार ने शुक्रवार को 29 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती दे दी। इनमें से 25 आईपीएस ऐसे हैं, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की अधिसूचना लागू होने के कुछ दिन बाद ही हटा कर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था।
राज्य सरकार ने अब निर्वाचन आयोग की अनुमति लेने के बाद ऐसे कई अधिकारियों को नई तैनाती दे दी है।
स्थानांतरण आदेशों में तीन अधिकारियों को दूसरे विभागों में तैनाती दी गई है। इनमें डीआईजी एसके कौल, अशोक कुमार टंडन और दीपिका तिवारी के नाम शामिल हैं।
जबकि प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद डीआईजी सुवेंद्र कुमार भगत अभी तक प्रतीक्षा में चल रहे थे। इनकी भी तैनाती कर दी गई है।