फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम के संपूर्ण समाधान दिवस में आए 286 मामले, सबसे अधिक रहीं गृहकर की शिकायतें

विज्ञापन
समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। दो महीने बाद हुए नगर निगम के संपूर्ण समाधान दिवस में 286 शिकायतें आईं। सबसे अधिक शिकायतें गृहकर की रहीं। इनमें से 60 का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

समाधान दिवस लालबाग स्थित मुख्यालय में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चला। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। कई फरियादी ऐसे भी रहे, जो पहले के समाधान दिवस में भी आ चुके थे, मगर उनकी शिकायतें अब तक दूर नहीं हुई थीं।
इतनी आईं शिकायतें
गृहकर - 174
अभियंत्रण विभाग - 53
जलकल - 29
नाली सफाई - 17
सीवर - छह
उद्यान विभाग - पांच
सफाई - एक
आवारा पशु - एक
जीआईएस सर्वे से चार गुना हो गया गृहकर
नीलमथा बाजार के अमरनाथ रावत ने बताया कि उनकी दुकान का गृहकर पहले 700 रुपये सालाना था। जीआईएस सर्वे के बाद 4,242 रुपये हो गया। पहले शिकायत की थी, मगर कुछ हुआ नहीं।
विज्ञापन

गृहकर जमा करने के बाद भी 1.94 लाख का बकाया
हजरतगंज निवासी सुनीता केसरवानी ने बताया कि मार्च में 1.46 लाख रुपये बकाया गृहकर जमा किया था, अब फिर से 1.94 लाख रुपये बकाया का बिल भेजा गया है।
मकान एक, बिल दो आ रहे
मुफ्तीगंज के सैयद बदरुल हसन रिजवी ने बताया कि उनके एक मकान के दो गृहकर बिल आ रहे हैं। इसे सही कराने के लिए वह एक साल से दौड़ रहे हैं।
नहीं होती सफाई
निरालानगर से आए अशोक अग्रवाल ने बताया कि रामतीरथ मार्ग पर उनका घर है। वहां सफाई ही नहीं होती। कई बार शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

समाधान दिवस में नगर निगम पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें