राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद ने दी श्रद्धांजलि।
लखनऊ। पत्रकारपुरम चौराहे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की गोमतीनगर व्यापार मंडल इकाई ने अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभी व्यापारियों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने का संकल्प लिया। लोगों ने अग्निकांड पर कड़ी चिंता व नाराजगी जताई। इस मौके परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महासचिव डॉ. रेहान अहमद, अनुराग वर्मा, राजीव रमन, अनुराग सोनी आदि मौजूद रहे।