उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की जांच बढ़ते ही संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा है। शुक्रवार को कोरोना के 2,858 नए मरीज मिले हैं। यह बृहस्पतिवार को मिले मरीजों की संख्या 272 अधिक है। वर्तमान में प्रदेश में 23,357 एक्टिव केस हैं।
वहीं, अब तक कुल 5,21,228 संक्रमित मिल चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 1,61,888 सैंपल की जांच की गई है। जबकि अभी तक कुल 1,76,36,904 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
वहीं, बीते 24 घंटे में 20 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इस तरह प्रदेश में अब तक 7,500 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।
अवध में सर्वाधिक मरीज लखनऊ में मिले
लखनऊ में शुक्रवार को 382, रायबरेली में 40, अमेठी में 33, बाराबंकी में 26, सुल्तानपुर में 22, अयोध्या में 21, गोंडा में 11, बहराइच व श्रावस्ती में 8-8, बलरामपुर में दो और अंबेडकरनगर एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।